बलिया : 14 दिन में दूसरी बार सेनेटाइज हुई दवा मंडी, ये है वजह

बलिया : 14 दिन में दूसरी बार सेनेटाइज हुई दवा मंडी, ये है वजह


बलिया। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शनिवार को दवा मंडी में सेनेटाइज किया। इससे पहले एसोसिएशन की पहल पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने दवा मंडी को सेनेटाइज करवाया था। मंडी के सीनियर दवा व्यापारी की कोरोना से मौत के बाद दूसरी बार सेनेटाइज कार्य हुआ।

BCDA अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि 14 दिन पहले एक दवा व्यापारी को हार्ट में दिक्कत एवं टाइफाइड इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। वहां कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव मिला और इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। कोरोना वायरस से बचाव के क्रम में बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अपील पर नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन द्वारा मन्डी को 14 दिन पहले सेनेटाइज कराया गया था। आज पुनः BCDA बलिया के साथियों ने स्वयं दवा मार्केट में सेनेटाइजेशन किया। इस अवसर पर बब्बन यादव, मनोज, अनिल, राजकुमार, मुमताज अहमद, संजय दुबे आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद