बलिया : अचानक थाने का सच देखने पहुंचे SP

बलिया : अचानक थाने का सच देखने पहुंचे SP


मनियर, बलिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बुधवार को मनियर थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के पहुंचते थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई साफ सफाई व अभिलेख दुरुस्त करने में जुट गया। 
पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष व अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। टॉप टेन अपराधियों के बारे में थानाध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय से जानकारी ली। वांछित व सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय से कहा कि जल्द से जल्द मुकदमे का विवेचना कर उसका निस्तारण किया जाय। क्षेत्र में शांति  बनाए रखने का निर्देश दिया।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज