'ये इंतहा थी प्यार की...' सेवानिवृत्ति दरोगा के सम्मान में चौकी इंचार्ज ने सबको रूलाया Ballia News

'ये इंतहा थी प्यार की...' सेवानिवृत्ति दरोगा के सम्मान में चौकी इंचार्ज ने सबको रूलाया Ballia News


बलिया। रसड़ा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक संतोष कुमार राय सेवानिवृत्त हो गये। उनके सम्मान में शनिवार को रसड़ा कोतवाली प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपस्थित आम से लेकर खास तक ने 'राय साहब' की कार्य कुशलता व व्यहार की चर्चा की। सभी ने अपने अंदाज में उन्हें विदाई दी। इस बीच, पुलिस चौकी उत्तरी रसड़ा के इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने शब्द श्रृंखला से कुछ यूं विदाई दी कि सभी की आंखों का कोर भींग गया। 

प्रमोद कुमार सिंह की शब्द श्रृंखला

ये इंतहा थी प्यार की वो आरजू जगा गए
नजर मिला के यूं गये कि दिल में समा गये।
सुरूर ही सुरूर था 'राय साहब' पर ही गुरुर था।
उन्हें भी याद आएंगे यकीन ये जरूर है।
ये हद थी एतबार की, वो ख्वाहिशें जगा गए। 
नजर मिला के यूं गये कि दिल में ही समा गए।
लिख लिया है नाम उनका रसड़ा की ही दीवार पे,
और क्या कहें कि वो तो सांसों में शुमार थे।
ये जीत थी या हार थी, वो जुस्तजू जगा गए। 
नजर मिला के यूं गये कि दिल में ही समा गए।
यकीन-ए-दिल हिला नहीं, सुकून-ए-दिल मिला हमें।
बहकती हसरतों से भी न है कोई गिला हमें।
न खत मिला, न तार ही, मगर खुशी जगा गए।
नजर मिला के यूं गए कि दिल में ही समा गए।
ये इंतहा थी प्यार की, वो आरजू जरा गए।
नजर मिला के यूं गए, कि दिल में समा गए।

प्रमोद कुमार सिंह


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा