बलिया : तीनों कृषि कानून वापस लेने के फैसले के बाद सपा नेता अनिल राय ने उठाया बड़ा सवाल

बलिया : तीनों कृषि कानून वापस लेने के फैसले के बाद सपा नेता अनिल राय ने उठाया बड़ा सवाल

बलिया। 361 बलिया नगर विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय ने कहा कि लाखों किसानों की आवाज, सैकड़ों किसानों की शहादत, देश की सभी विपक्षी पार्टियों का आक्रामक तेवर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एहसास करा दिया कि उनकी सरकार किसान विरोधी है। आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री देश से माफी मांग रहे हैं, मगर यूपी की जनता भाजपा को माफ करने की मूड में नही है।

कहा कि अहंकारी भाजपा सरकार ने काले कृषि क़ानून थोपने के लिए क्या-क्या नहीं किया। कील लगाई, सड़कों पर बोल्डर रखवाया। जीप चढ़ाई। देशद्रोही कहा, लेकिन किसानों से मिल रही चुनौती और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिल रहे आपार जन समर्थन से भाजपा सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। कहा कि सपा शुरु से ही किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।भाजपा सरकार को यह भी बताना चाहिए कि आंदोलन के दौरान सैंकड़ों किसानों की मौत के दोषियों को सज़ा कब मिलेगी? किसानों को अपशब्द कहने वालों को सजा मिलेगी या नही ? सपा नेता अनिल राय ने कहा कि यूपी की जनता भाजपा को खदेड़ कर समाजवादी सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे