बलिया : मछली ने ले ली युवक की जान, परिवार की दुनिया था वह

बलिया : मछली ने ले ली युवक की जान, परिवार की दुनिया था वह

एके भारद्वाज
हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरसौंता (नयी वस्ती) निवासी दिनेश साहनी (36) पुत्र बृज साहनी गंगा नदी में जाल डालकर मछलियां मारकर अपने परिवार का जीविका चलाता था। रोज की तरह शुक्रवार को वह दिन को जाल डालने बिहारीपुर हल्दी घाट पर गया था, जहां गंगा नदी में डूब गया। देर शाम आस पास के परवल की खेती करने वाले लोगों की नजर नदी में उतराये उसके शव पर पड़ी। 

इसकी जानकारी होते ही प्रधान प्रतिनिधि भरसौंता मनीष सिंह ने थानाध्य्क्ष हल्दी को सूचना दिया। पुलिस के साथ ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, दिनेश की मौत से उसके बुजुर्ग माता पिता के साथ साथ पत्नी उषा, बेटी रागिनी, पुत्र छोटु व बिक्की अब बेसहारा हो गये हैं। सभी का रोते रोते बुरा हाल है। वही लोगो के जुबान पर एक ही बात तैर रही है कि इनकी परिवरिश कौन करेगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा