बलिया में 'आप' का अनशन, निशाने पर योगी सरकार

बलिया में 'आप' का अनशन, निशाने पर योगी सरकार


बलिया। प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराधों के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन किया। अनशन स्थल पर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव अमरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं रह गयी हैं। आए दिन मासूम बच्चियों के साथ ज्यादती हो रही है। इतना ही नहीं, अपराधियों द्वारा उनके शरीर को क्षत-विक्षत भी किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर जा कर पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेकों कार्यकर्ता बेटियों की सुरक्षा के लिए भीख मांग रहे थे, जिनको अपराधियों की भांति घसीट कर गिरफ्तार करने का काम पुलिस ने किया। ऐसे में वर्तमान सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बनता। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, दुराचार व भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। बिना किसी भय के अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश में बलात्कार व अपराध की घटनाएं बढने लगी है।अपराधियों को सत्ता व पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। इस दौरान तेज नारायण, राजकुमार मौर्या, शिव शंकर यादव, दुर्गेश यादव, संजय सिंह, अवधेश नारायण भारती, शमीम अंसारी, ददन बर्मा, तेज बहादुर, विवेक सिंह, उमाशंकर दूबे, त्रिवेणी सिंह व सोहन सिंह आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद