एक्सीडेंट में कांग्रेस नेता के पुत्र की मौत, बीटेक का छात्र था परमजीत
On



लखनऊ। गोंडा जिले में लखनऊ मार्ग स्थित मंडेनाला पुल से सटे क्रांति उपवन के पास कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बेटे की मौत हो गई। वहीं, घायल पिता का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
रविवार की देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के ददुवा बाजार निवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हनुमान प्रसाद (60) अपने पुत्र परमजीत प्रसाद (24) के साथ कही से घर लौट रहे थे।मंडेनाला पुल के पास सामने से आ रही कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परमजीत को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 09:49:02
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...



Comments