बलिया : टूटी सड़क से गुजर रहा था ट्रैक्कर गड्ढ़े में पलटा

बलिया : टूटी सड़क से गुजर रहा था ट्रैक्कर गड्ढ़े में पलटा


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र का गंगापुर संपर्क मार्ग दोनों तरफ से टूट गया है, जो अब जानलेवा साबित होने लगा है। बुधवार को टूटी सड़क की वजह से एक ट्रैक्टर गड्ढे में गिर गया। बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। यही नहीं, चार पहिया वाहनों के आने-जाने में लोगों को काफी खतरा मोलना पड़ रहा है। 
बता दें कि गांव में आरसीसी रोड का निर्माण करीब 5 वर्ष पूर्व हुआ था। लाखों रुपए की लागत से बना यह मार्ग 5 साल में ही अपनी आयु को समाप्त कर रहा है। सवाल यह है कि इससे कम कीमत में लोग ईंट के गिट्टी से अपने घरों की ढलाई कराते हैं तो 70 वर्षों तक स्थाई रहता है। लोगों का कहना है कि शुरुआती दिनों में ही सड़क निर्माण में हो रही मानक की अनदेखी की शिकायत सब्जी मंडी के तत्कालीन जेई से की गई थी, लेकिन उस समय न तो ठेकेदार का पेमेंट रोका गया और न ही जेई द्वारा कोई कार्यवाही की गई। उसका खामियाजा लोगों को अब भोगना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क के निर्माण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे