बेसिक शिक्षा परिषद के इन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन में होगा परिवर्तन, ये है वजह

 बेसिक शिक्षा परिषद के इन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन में होगा परिवर्तन, ये है वजह

बलिया। 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों/ शिक्षणेतर कर्मचारियों के समूह बीमा का लाभ अब नहीं मिलेगा। शासन के पत्र का हवाला देते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) हिमांचल यादव ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। 

वित्त नियंत्रक, बेसिक शिक्षा परिषद, उप्र, प्रयागराज के कार्यालय पत्रांक शि/ले०सं०/बी/121/2022-23 दिनांक 01.09.2022 का हवाला देते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) ने लिखा है कि उक्त पत्र द्वारा दिनांक 31.03.2014 के बाद नियुक्त बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन बिलो से हो रही बीमा प्रीमियम की धनराशि की कटौती बन्द कर दिनांक 24.06.2022 के पत्र के अनुसार कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

उक्त के क्रम में वित्त एवं लेखाधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि आपके शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में दिनांक 31.03.2014 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का पहचान करके उनके मानव सम्पदा पोर्टल पर कटौती के कालम में बीमा की कटौती बन्द करते हुए सम्बन्धित कालम में शून्य अंकित कराना सुनिश्चित करें व वेतन परिवर्तन की सूचना के साथ सूचित करें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक