बलिया : जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने लगाई गंगा में छ्लांग
On



बलिया। शहर से सटे शिवरामपुर घाट पर बने जनेश्वर मिश्र सेतु से एक युवक गंगा नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी सुधीर राम (20) का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। इसके बाद वह साइकिल से जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंचा और पुल से नदी में कूद गया। पीछे से पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों के साथ ही दुबहड़ पुलिस पहुंच गयी। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद नाव से खोजबीन की, लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका। युवक के परिजन परेशान है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
09 Mar 2026 08:25:17
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...



Comments