पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात : सपा

पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात : सपा


बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्ह जी' ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रम, संशय और दिशाहीनता की शिकार है। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ यानी प्रेस भी सुरक्षित नहीं है। 

बुधवार को प्रेस को जारी अपने एक बयान में कहा कि कानून व्यवस्था हो या कोरोना की महामारी, स्थितियां भाजपा सरकार के नियंत्रण में नहीं रह गईं हैं। सरकारी मशीनरी अंधेरे में हाथ पांव मार रही है। जनहित की योजनाएं तथा विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। जनता बुरी तरह परेशान है। जनपद में बाढ़ और कोरोना संक्रमण की बढ़त से हालत गम्भीर हैं। नदियों के किनारे गांवों में कटान शुरू हो गई है। जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।कोई राहत भी नहीं पहुंच पाई है।

कोरोना का संकट घटने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण और मौतों की बढ़ती संख्या चिन्ताजनक है। अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों को तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। अस्पतालों में बदइंतजामी की खब़रें प्रतिदिन आ रही हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति तो भाजपा सरकार में शुरू से ही बिगड़ी रही है। आए दिन हत्या, लूटपाट, बलात्कार और अपहरण की घटना हो रहीहैं। महिलाओं और बच्चियों का जीवन असुरक्षित है। सत्ताधारी दबंगों के आगे पुलिस तंत्र भी असहाय नज़र आता है। इस राज में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के पत्रकार के हत्या की है। यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संविधान में दिए गए अधिकार पर आघात है। देश के चैथे स्तम्भ को कमजोर करने का कोई भी कुत्सित प्रयास अस्वीकार्य होगा। इस पर सरकार को कड़ा और निष्पक्ष क़दम उठाना चाहिए।

        

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस