JNCU बलिया का चौथा दीक्षांत समारोह 9 को, 34 मेधावियों को मेडल देंगी राज्यपाल

JNCU बलिया का चौथा दीक्षांत समारोह 9 को, 34 मेधावियों को मेडल देंगी राज्यपाल

रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। जनननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षान्त समारोह 9 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इस दीक्षात समारोह में 34 मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 28 छात्राएं व 6 छात्र हैं। समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सम्मिलित होंगे।

विवि की कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि राज्यपाल 12ः30 बजे से 2ः49 बजे तक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह दूसरा दीक्षांत समारोह होगा। मेधावियों को मेडल देने के अलावा परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी किट का वितरण करेंगी, जिसमें स्कूल बैग व पढ़ाई-लिखाई से सम्बन्धित सामग्री होगी। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को सुबह 11 बजे भूमि पूजन के बाद राज्यपाल के कार्यक्रम का रिहर्सल होगा। पिछली बार 32 एकेडमिक मेडल दिये गये थे, जिसमें 25 छात्राएं व 7 छात्र थे। पिछली बार दो मेडल खेल के क्षेत्र में दिये गये थे। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। कहा कि इस बार भी खेलो इण्डिया में यूनिवर्सिटी के छात्र गये हैं। यूथ फेस्टिवल में भी बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। विवि मेें रेडियो स्टेशन चलाने की दिशा में भी हम कदम बढ़ा रहे हैं। स्किल डेवलपमेंट के लिए भी लगातार कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है।

इसरो के प्रोफेसर भी होंगे शामिल

कुलपति प्रो पाण्डेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान जल संरक्षण के दृष्टिगत ‘जल भरो आन्दोलन‘ कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल ही होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो के वरिष्ठ प्रोफेसर वाईएस राजन व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह मिसाइल मैन कलाम के साथ भी काम कर चुके हैं। इनका आगमन भी हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे