बलिया : ट्रेन के सामने कूदी महिला, झटके से मौत

बलिया : ट्रेन के सामने कूदी महिला, झटके से मौत

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा हाल्ट स्टेशन के समीप शनिवार को सुबह लगभग छह बजे बलिया से मऊ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने एक वृद्ध महिला ने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मीं हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल महिला को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया जाता है कि ट्रेन जैसे ही संवरा स्टेशन के समीप पहुंची वृद्ध महिला ट्रेन के सामने कूदने के दौरान ट्रेन की झटका से कुछ दूर जा गिरी। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान संवरा निवासी उर्मिला देवी (65) पत्नी प्रभुनाथ सिंह के रूप में हुई। घटना के घंटों बाद मृतक महिला के परिजन रसड़ा सीएचसी पहुंचे। उनका कहना था कि महिला रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकली थीं। ट्रेन पर चढ़ते समय गिरकर घायल होने से मौत हो गयी।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट