पीएम मोदी से जल्द मिलेगा कायस्थ विकास परिषद का प्रतिनिधिमंडल : बलिया अध्यक्ष

पीएम मोदी से जल्द मिलेगा कायस्थ विकास परिषद का प्रतिनिधिमंडल : बलिया अध्यक्ष


बांसडीह, बलिया। कायस्थ विकास परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि BJP द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने से कायस्थ समाज मे रोष का माहौल है। कार्यकारिणी घोषणा के बाद कायस्थ विकास परिषद की एक वर्चुअल मीटिंग हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ राजीव वर्मा, महासचिव अभय सिन्हा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अलका वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष दीप्तिमान श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव और लखनऊ अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किये।
कायस्थ समाज सदैव ही राष्ट्रभक्ति और देश सेवा में लगा रहता है। बावजूद इसके उन्हें प्रतिनिधित्व न देना दुखद है। मीटिंग में वक्ताओं ने बताया कि नेहरू जी के सख्त विरोध के बावजूद पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने सोमनाथ मंदिर का भूमि पूजन किया था। उसी तरह कायस्थ समाज अब दृढ़ता से संगठित होकर अपने अधिकारों को अब लेकर रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस विषय पर कायस्थ विकास परिषद का एक दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेगा।

विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर