जी हां ! बलिया के इस इलाके में रोज दिखता है ऐसा नजारा

जी हां ! बलिया के इस इलाके में रोज दिखता है ऐसा नजारा

बैरिया, बलिया। यहां तो मधुशाला में इतना जाम छलक जा रहा है कि शरीर की सुध बुध ही गायब हो जा रही है। उटपटांग हरकत, लड़खड़ते पैर बाजार में समस्या पैदा कर रहे है। जी हां, हम बात कर रहे है बिहार के शराबियो की, जो बैरिया बाजार में आए दिन शराब पीकर अजीबो-गरीब हरकत करके बखेड़ा खड़ा करते है। उधम मचाने के साथ वाहन सहित सड़क पर गिर जाने की घटनाओं से आम लोग परेशान हैं। वही अप्रिय घटनाओं का अंदेशा हमेशा बना रहता है।

बड़ी संख्या में शराब के शौकीन व तलबगार बिहार से शराब पीने के लिए बैरिया, रानीगंज, सुरेमनपुर, टोला शिवन राय, लालगंज, दोकटी सहित आसपास के बाजारों में सरकारी शराब व बीयर की दुकानों पर रोजाना आते हैं। छककर शराब पीने के बाद लड़खड़ाते हुए उधम मचाते यहां से वापस जाते हैं। रविवार की शाम दो शराबी बाइक से शराब पीने के बाद वापस छपरा की तरफ लौट रहे थे, वही बैरिया बाजार के पूर्वी छोर पर माझी स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गिरकर वही सो गए। 

लोग उनका हाथ पैर पकड़ कर सड़क के किनारे कर देते थे। फिर दोनों शराब के नशे में सड़क पर जाकर सो जाते थे। इससे काफी देर तक सड़क पर तमाशाबीनों की भीड़ लग गई। बाद में किसी ने दोनों के उपर कई बाल्टी पानी डलवाया। तब वह उठकर लड़खड़ाते हुए दूसरे तरफ गये। ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही है।नशे की हालत में दो पहिया, चार पहिया वाहन इतना तेज चलाते हैं कि हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय  लोगों ने पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन से इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे