बलिया : बाइक को टक्कर मार ठेला को क्षतिग्रस्त कर दी बोलेरो, युवती रेफर

बलिया : बाइक को टक्कर मार ठेला को क्षतिग्रस्त कर दी बोलेरो, युवती रेफर


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी के समीप गुरुवार की शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 
नगरा थाना क्षेत्र के सिसवार कला गांव निवासी सिम्मी सिंह (18) पुत्री बीरबहादुर सिंह रसड़ा बाजार आ रहे थे, तभी राघोपुर चट्टी के समीप खड़ी बोलेरो अचानक पीछे जाने लगी, जिसकी चपेट में बाइक आ गई। इसके बाद बोलेरो से ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक की धुनाई की। इस बीच, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही बोलेरो को कब्जे में ले लिया।


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students