बलिया : पशु तस्करी के विरोध पर विहिप अध्यक्ष व पदाधिकारियों से मारपीट, 11 गोवंश के साथ एक को दबोचा

बलिया : पशु तस्करी के विरोध पर विहिप अध्यक्ष व पदाधिकारियों से मारपीट, 11 गोवंश के साथ एक को दबोचा


बलिया। सरकार की लाख कवायद के बाद भी जनपद में पशु तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। यही नहीं, अब पशु तस्कर दबंगई भी करने लगे है। इसकी बानगी शनिवार की सुबह महावीर घाट स्थित हनुमान मंदिर के पास देखने को मिली। 


विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पशु तस्करों की तीन गाड़ियों को पकड़ा। इस दौरान पशु तस्कर मारपीट पर उतारू हो गये। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मंगल देव चौबे व अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों के साथ मारपीट कर पशु तस्कर दो गाड़ी लेकर फरार हो गए।


हालांकि एक गाड़ी पर लदे 11 मवेशियों को विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने नहीं जाने दिया। सूचना के बाद भी पुलिस विलम्ब से पहुंची। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों में रोष व्याप्त है। पुलिस मवेशियों को लेकर कोतवाली आई। वहीं विश्व हिंदू परिषद के लोग भी कोतवाली में जमे हुए हैं। विहिप जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे ने पूर्वांचल24 को बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर सभी जानकारी दे दी गयी है। पुलिस को एक तस्कर के साथ 11 मवेशियों को सौंपा गया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार