आमरण अनशन का इंतजार कर रहा था बलिया के इस सामुदायिक शौचालय का ताला

आमरण अनशन का इंतजार कर रहा था बलिया के इस सामुदायिक शौचालय का ताला


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में सामुदायिक शौचालय के उद्घाटन को आमरण अनशन का इंतजार था। आमरण अनशन तुड़वाने पहुंचे अधिकारियों को अनशनकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों में एक सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाना भी शामिल था। 

ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय में लगे ताले पर जब ध्यान अधिकारियों का आकृष्ट कराया तो प्रधान पति मौके पर मौजूद बंगले झांकते नजर आए। शायद अगर पांच सूत्रीय मांगों में सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग नहीं होती तो ग्रामीणों को शौच के लिए और अधिक दिन तक इंतजार करना पड़ता। सड़क की पटरी को ही शौचालय बनाना पड़ता। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान को सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन पंचायत चुनाव के दौरान कराकर इसका श्रेय लेने की योजना थी, जो पूर्ण नहीं हो सकी। पंख सेवा संस्थान के बैनर तले बड़ा गांव में मनीष शर्मा एवं छात्र नेता रोहित देव सिंह 5 अक्टूबर को आमरण अनशन पर 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बैठे थे।
अनशनकारियों को मनाने उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य पहुंचे तो उन्होंने ग्रामीणों को जायज मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने उनका ध्यान महीनों पूर्व बने सामुदायिक शौचालय की तरफ कराया तो वे भी आश्चर्यचकित हो गए। शौचालय का ताला खुलवाने का के लिए ग्राम प्रधान पति को निर्देशित किये। ग्राम प्रधान पति ने आनन-फानन में बुधवार की सायं खंड विकास अधिकारी मनियर रमेश कुमार यादव को बुलाकर सामुदायिक शौचालय का फीता कटवाकर उद्घाटन कराकर गांव को समर्पित किया। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषस्वास्थ्य में सुधार होगा। मां का साथ मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी की स्थिति बनेगी। प्रेम संतान भी अच्छा...
संवेदनशील और जनहितैषी सोच का परिचायक है स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाता केन्द्रीय वित्त मंत्री का 9वां बजट 
बजट पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले...
बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम
बलिया के शिक्षक नेता ने मध्यम और नौकरी पेशा लोगों के लिए बताया निराशाजनक
अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
बलिया में 6 दिन से गायब बालक का मिला शव, हत्या की आशंका ; ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन