बलिया : नहर में उतराया मिला लापता युवक का शव
On



बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के इंदासो निवासी सूरज चौहान (18) का शव बुधवार की देर शाम नहर में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सूरज चौहान लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो घरवालों ने देर शाम पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसी बीच कुछ लोगों की नजर वीरपुरा-गढ़मलपुर नहर में उतराये युवक का शव नजर आया। पुलिस के प्रयास से उसका शिनाख्त सूरज के रुप में हुआ।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 22:55:36
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...



Comments