बलिया : द होराइजन स्कूल में तफरीह समर कैम्प का रंगारंग समापन, छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सभी ने सराहा

बलिया : द होराइजन स्कूल में तफरीह समर कैम्प का रंगारंग समापन, छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सभी ने सराहा

बलिया। गड़वार स्थित द होराइजन स्कूल में आयोजित चार दिवसीय 'तफरीह समर कैम्प' का समापन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने न सिर्फ अपने-अपने प्रोग्राम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, बल्कि मस्ती भी खूब किया। अलग-अलग परिधानों में सुसज्जित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी कला-कौशल का प्रदर्शित कर तालियां भी खूब बटोरा।


कराटे, योगा, मेडिटेशन, बॉलीबाल, क्रिकेट, डांस, कुकिंग, वाटर स्विमिंग, आर्ट एवं क्रॉफ्ट, संगीत आदि एक्टिविटी के साथ बच्चों ने रस्सा कस्सी में भी जोर आजमाइस कर अपने अनुभव को साझा किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने कहा कि ऐसे कैम्प में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि कैंप में सीखे गए कार्यो का छुट्टियों में घर पर भी अभ्यास करें। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने सभी छात्र छात्राओं के उच्च्वल भविष्य की कामना करते हुए  सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद