बलिया पुलिस को मिली सफलता, तीन गिरफ्तार ; बाइक सीज

बलिया पुलिस को मिली सफलता, तीन गिरफ्तार ; बाइक सीज


बैरिया, बलिया। लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन अभियुक्तों को बैरिया पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब व शराब में प्रयुक्त होने वाली सामग्री तथा दो चाकू के साथ बीएसटी बन्धा बाबू के डेरा से मगंलवार  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया है।
बैरिया थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज जयप्रकाशनगर हरेंद्र सिंह व थाने के उपनिरीक्षक विनोद तिवारी को बीएसटी बंधा जयप्रकाशनगर पर भेजा गया था। सघन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग कच्ची अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे थे। रोककर पूछने से पता चला कि तीनों लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार करते हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से दो चाकू भी बरामद हुआ। तीनों ने अपना नाम पता संसार टोला निवासी शंभू यादव पुत्र हरि भजन यादव, महेश यादव पुत्र रघुवीर यादव व अठगांवा नई बस्ती निवासी राजेश यादव पुत्र सुरेंद्र यादव  बताया। शंभू व महेश के पास से दो चाकू बरामद हुआ। मोटरसाइकिल पर दो प्लास्टिक की जर्किंग में 30 लीटर शराब के साथ नमक, नौसादर, फिटकरी, यूरिया भी बरामद हुआ है। बाइक सीबीजेड नम्बर सीसी 04 डीएन 7620 को सीज करते हुए तीनों अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय कर दिया गया है। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव