बलिया खबर : दो सालियों के साथ गांव आ रहे जीजा की एक्सीडेंट में मौत

बलिया खबर : दो सालियों के साथ गांव आ रहे जीजा की एक्सीडेंट में मौत

Ballia News : चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर सिंगारपुर गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में किया गया।

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बसुदेवा निवासी शिवानंद राजभर (35) के चचेरे भाई की शादी आगामी मंगलवार को होने वाली है। रविवार को हल्दी की रश्म थी। शिवानंद गाजीपुर के भदेसरा से दो साली आशा कुमारी (18) व पूजा कुमारी (19) को बाइक से लेकर अपने गांव शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। अभी वह चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवानंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों युवतियों का इलाज चल रहा है। उधर, युवक की मौत मृतक के गांव और उसके ससुराल में मातम छा गया है। मांगलिक गीतों की जगह करुण क्रंदन व चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा