Ballia Crime News : मोबाइल को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, सदमा से मां की भी गई जान

Ballia Crime News : मोबाइल को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, सदमा से मां की भी गई जान

Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के योगेंद्र गिरी की मठिया गांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घटना शनिवार देर शाम की है, जहां मोबाइल के विवाद में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल से युवक का शव घर पहुंचा तो सदमे में मां के भी प्राण पखेरू उड़ गये। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स मुस्तैद है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि एक मोबाइल को लेकर योगेंद्र गिरी की मठिया गांव में दीनानाथ तथा सुमन के साथ विवाद हो गया। सुमन ने दीनानाथ को धक्का दे दिया, जिससे वह खड़ंजे पर गिर गया और उनके सिर में चोट लग गई। दीनानाथ को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने बताया कि दीनानाथ का शव को लेकर परिजन घर पहुंचे तो मृतक की 92 वर्षीय मां भी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है।

 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा