बलिया की दवा मंडी में कोरोना की दस्तक, मचा हड़कम्प

बलिया की दवा मंडी में कोरोना की दस्तक, मचा हड़कम्प


बलिया। दवा मण्डी के एक सीनियर दवा दुकानदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। व्यापारी हार्ट के मरीज हैं। फिलहाल संक्रमित दवा व्यापारी एरा मेडिकल कालेज लखनऊ में वेन्टीलेटर पर हैं। टाइफाइड की शिकायत पर इलाज के लिए वे लखनऊ गये थे। वहां कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना मिलते ही दवा व्यापारियों में हड़कम्प मच गया।
BCDA जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने दवा व्यापारियों को सतर्क किया। बताया गया कि कोरोना से भयाक्रांत होने की जरूरत नहीं है। सावधान रहें और सरकार, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के नियम का सख्ती से पालन करें। संगठन ने संक्रमित दवा व्यापारी के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। 

BCDA की अपील

संगठन ने अपील किया है कि उनके परिजन-कर्मचारी के अलावा जो भी कर्मचारी दस दिन में उनके सम्पर्क मे आए हों, वह अपना कोरोना टेस्ट अविलम्ब करा लें। साथ ही जब तक जांच रिपोर्ट न आए, तब तक अपने को क्वारंटाइन रखें। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students