लोक सभा 2024 : बलिया से लड़ेंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर

लोक सभा 2024 : बलिया से लड़ेंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने बलिया से लोक सभा चुनाव 2024 लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे नव गठित राजनैतिक दल ‘अधिकार सेना’ की ओर से चुनाव लड़ेंगे। अमिताभ ने कल ही अधिकार सेना के गठन की घोषणा यह कहते हुए की थी कि अधिकार सेना आम नागरिक में समस्त अधिकार निहित होने की भावना पर विश्वास करता है और उसका प्रयास संविधान प्रदत्त शक्तियों को प्रत्येक नागरिक की पहुंच तक लाने का है।

अमिताभ ने कहा कि उन्होंने बलिया को उसकी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण चुना। कहा कि बलिया को स्वतंत्रता की लड़ाई में अप्रतिम भूमिका तथा विशेषकर 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में चित्तू पाण्डेय के अधीन अंग्रेजों से आज़ाद घोषित करने के कारण बागी बलिया के नाम से जाना जाता है। कहा कि वे एक बेहतर समाज की स्थापना हेतु निरंतर प्रत्यनशील रहने वाले जय प्रकाश नारायण तथा चंद्रशेखर की धरती की पूरी ईमानदारी तथा तन्मयता से सेवा करना चाहते हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद