आपदा राहत में घूसखोरी, प्रधान के खिलाफ FIR के निर्देश

आपदा राहत में घूसखोरी, प्रधान के खिलाफ FIR के निर्देश


आजमगढ़। आपदा राहत के 1000 हजार रुपये में ग्राम प्रधान पर 200 रुपये सुविधा शुल्क मांगने के आरोप को मंगलवार को डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जांच के बाद भी तत्काल कार्रवाई न किए जाने पर बीडीओ पर नाराजगी लगाई। प्रधान के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराकर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि बरदह थाना अंतर्गत ग्राम पंंचायत ठेकमा में आपदा राहत के कोष से संबंधित लाभार्थियों को एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कई लोगों की शिकायत मिली की ग्राम प्रधान द्वारा प्रति लाभार्भी दो-दो सौ रुपये सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। बीडीओ ने एडीओ पंचायत से जांच कराई तो तीन-चार लोगों ने शिकायती पत्र दिया। जांच में यह भी प्रकरण सामने आया कि ग्राम प्रधान का पुत्र सुविधा शुल्क की मांग कर रहा था। डीएम ने अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई न होने पर बीडीओ का कड़ी फटकार लगाते हुए खुद ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसओ बरदह को भी सख्त निर्देश दिए कि मुकदमा दर्ज करने में किसी प्रकार की हीलाहवाली और देरी नहीं होनी चाहिए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक...
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू