टूटी माइनर, सैकड़ों एकड धान की फसल जलमग्न

  टूटी माइनर, सैकड़ों एकड धान की फसल जलमग्न

रतसर (बलिया)। गड़वार विकास खण्ड के जनऊपुर गांव के सामने बुद्धवार को रतसर - सुखपुरा नहर माइनर के टूट जाने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा विभाग को देने के बावजूद कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के मुताबिक रजवाहा के टूट जाने से पानी की धारा बहने लगी। इसकी जानकारी खेत की तरफ गए किसानों को हुई तो वह बांधने का प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। धीरे-धीरे तीन मीटर से अधिक चौड़ाई में रजवाहा के टूट जाने से पानी सीधे खेतों में जाने लगा। शाम तक आस-पास सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई। गांव के किसान करीमन राम, सुनील कुमार, मुन्नीनाथ का कहना है कि अभी बीते सप्ताह ही धान की रोपाई कराई गई है। पौधे छोटे-छोटे है, डूब जाने से फसल बर्बाद हो जाएगी। नहर विभाग के लापरवाही से किसान आक्रोशित है। बताते चले कि विगत वर्ष भी इसी जगह से नहर टूट जाने के कारण सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी।


रिपोर्ट धनेश पाण्डेय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट