'मेंटल' दुल्हा देख बिदकी दुल्हन, बैरंग लौटीं बारात

'मेंटल' दुल्हा देख बिदकी दुल्हन, बैरंग लौटीं बारात



दोकटी (बलिया )। क्षेत्र के गांव में सोमवार को आई बारात में पागल दूल्हा देख लड़की भड़क गई और शादी से इंकार कर दिया ,जिससे बारात बिन ब्याह रात में ही बैरन वापस लौट गई।घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव की एक लड़की की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार पूरब टोला निवासी कौशल सिंह के लड़के चंदन सिंह से तय थी। तिलक आदि की रस्म पूरी कर सोमवार को बारात भी पहुंच गई।  बरसात के कारण जनवासे में ही नास्ता आदि कराकर बारात द्वारपूजा व गुरहथ्थी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दुल्हा लगभग इग्यारह बजे रात में विवाह के लिए मंडप में पहुंचा, जहां गांव घर की लड़कियों ने आरती उतारी तथा आरती में पैसे डालने के लिए बोली। जिस पर दूल्हे के साथ गए रिश्तेदार ने पांच सौ रुपये डालने को दिया। दूल्हा उसे आरती के दीपक पर ही रख दिया, जिससे वह जल गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि लड़के को मिठाई खाने को कहते ही दूल्हे ने थाली में रखे पांचों रसगुल्ला खाकर अपने शेरवानी में ही हांथ पोछ लिया। यह देख महिलाओं में कानाफुसी हो ही रही थी कि लड़की की माँ ने दूल्हे से गमछे को ठीक करने को कहा, जिस पर दूल्हे ने अपशब्दों का प्रयोग कर दिया। यह सुन लड़की नाराज हो गई और साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। जिसपर लड़का पक्ष काफी मानमनौवल किया, लेकिन बात नहीं बन सकी और बारात रात में ही बैरंग लौट गई। सुबह यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई जिसकी चर्चा दिनभर होती रही। 

रिपोर्ट विद्याभूषण चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे