एसडीएम को सड़क पर देख अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

एसडीएम को सड़क पर देख अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप



सिकन्दरपुर, बलिया। नगर में फुटपाथ पर कब्जा करना अतिक्रमणकारियों को जहां भारी पड़ गया। वहीं उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर वालों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जबकि शासन द्वारा बंद कर दिए गए प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। 

प्रशासन ने नगर पंचायत के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कब्जे हटाए जाने के बाद फुटपाथ पूरी तरह खाली नजर आया। एसडीएम ने दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही। 


शनिवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ ही नगर में बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर वालों के दुकानों का औचक निरीक्षण किया वहीं पूरी तरह से बैन लगे पलास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के ऊपर जबरदस्त अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटवाने के दौरान नाली के बाहर रखी दुकानों को हटवाया गया।

 इसके बाद फुटपाथ पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। फुटपाथ पर काफी समय से कब्जा किए गए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। नगर में चले अतिक्रमण अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण अभियान की सूचना मिलते ही कुछ दुकानदारों ने पहले ही अपना कब्जा हटा लिया।

 इस दौरान तहसीलदार जीतेंद्र सिंह, एसएचओ राम सिंह, लव कुमार चौधरी, भानु पाण्डेय, अशोक कुमार, रणजीत कुमार,प्रतिभा कुमारी,पूजा कुमारी , सहित नगर पंचायत के कर्मचारी व पुलिस मौजूद रहे। वहीं एसडीएम श्री यादव ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के दोबारा कब्जा करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये