खुलासा: पीओके के बंकरो में होता है यौन शोषण

खुलासा: पीओके के बंकरो में होता है यौन शोषण



इस्लामाबाद । पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद राहत शिविरों और सामुदायिक बंकरों में महिलाओं के यौन शोषण को लेकर खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी घटनाएं 2005 में आए भूकंप के बाद से जारी हैं। इस दौरान न सिर्फ कई महिलाओं का अपहरण हुआ, बल्कि उनका यौन शोषण भी किया गया। अब महिलाएं इन स्थानों पर जाने के बजाए किसी सुरक्षित स्थान पर जाना चाहती हैं।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि शिविरों और बंकरों में महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ, उसकी कहानियां पूरे कश्मीर में जानी जाती हैं। यही कारण है कि वे अब सरकार के अस्थाई शिविरों में जाने के बजाए बारा काहू (इस्लामाबाद) जाना चाहती हैं। कुछ ही परिवार हैं, जो ऐसा करने में सफल हो पाते हैं।
राहत एजेंसियों ने 1990 में सामुदायिक बंकरों को बनाया। यह 13 बाय 7 फीट का ऐसा स्थान होता है, जहां गोलीबारी के दौरान 20 से 30 लोगों को एक साथ रखा जाता है। इस उम्मीद में कि मोर्टार से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। मगर अब यहां महिलाओं का यौन शोषण होता है। सीमा पर रहने वाली महिलाओं को गोलीबारी का सामना करना पड़ता है।

इन मामलों की कभी कोई शिकायत नहीं की गई। पीओके में स्थित नीलम घाटी की एक अज्ञात महिला ने बताया कि 1990 में जब वह किशोरी थी, तब उसने महिलाओं के यौन शोषण की बात कही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं से इतने खराब लहजे में बात की जाती थी, जो दुष्कर्म से कम नहीं लगती थी।

महिलाएं इस तरह की बातों को नजरअंदाज करती थीं। लेकिन स्थानीय लोगों या सैनिकों द्वारा किशोरियों के साथ किए गए यौन शोषण पर कई बार समाज भी ध्यान नहीं देता था। ऐसे में पीड़िता जीवनभर दुविधा में होती थी। पीड़िता के परिजन कहते थे कि समाज को इस बारे में पता चला तो इनसे शादी कौन करेगा? 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा