‘फिरकी वाली’ ने जातिवादी ताकतों एवं प्रशासनिक दुर्व्यवस्था पर किया कुठाराघात

‘फिरकी वाली’ ने जातिवादी ताकतों एवं प्रशासनिक दुर्व्यवस्था पर किया कुठाराघात


बलिया। वाइल्ड बंच क्रिएशन्स एवं फीनीक्स इन्टर नेशनल स्कूल, के बैनर तले गाजीपुर के ख्यातिलब्ध कथाकार प्रोफेसर राम बदन राय के उपन्यास फिरकी वाली पर आधारित नाटक ‘फिरकी वाली’ का मंचन बापू भवन टाउन हाल सभागार में हुआ। समीर खान के नाट्य रूपान्तरण एवं निर्देशन में मंचित नाटक का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 मान्धाता राय ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कलकत्ता रंगमंच पर सक्रिय रंगकर्मी आशुतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र  के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण करके किया।

 कार्यक्रम में लेखक राम बदन राय सपरिवार उपस्थित रहे, उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि उपन्यास लेखन की अपनी सीमायें होती है, जबकि नाट्य प्रस्तुति की अपनी दोनों विधाओं में काफी अन्तर होता है। फिर भी निर्देशक तथा कलाकारों ने अथक प्रयास से इस अन्तर को पाटने का कार्य किया है। विजय बहादुर सिंह संचालन करते हुए नाटक की भूमिका बताते हुए कहा कि उपन्यास आज से पचास वर्ष पूर्व की सामाजिक व्यवस्था की विवेचना करती है लेकिन वर्तमान समय में भी पूर्ण रूप से प्रासंगिक है। नाटक में जातिगत, प्रशासनिक, स्त्री-विमर्श के साथ ही आपसी एकजुटता का संदेश प्रदर्शित किया गया। नाटक के निर्देशक समीर खान ने बताया कि नाटक में पांच पीढ़ियों के कलाकार एक साथ मंच पर उतरे, जिसमें 1960 से लेकर 2010 के दशक में जन्में कलाकारों ने  सहभाग किया।
 नायक की भूमिका में समीर खान, नायिका के रूप में निधि तिवारी, रषल यादव, सुनील कुमार यादव के साथ शनिचरी-सुनीता पर्वत, मनमौनी-चन्दन भारद्वाज, देवन बाबू कौशल शुक्ल, दीवान रामदीन पाण्डेय-आफताब आलम, महामहिम के रूप में जगदीश सिंह, जो सिख समुदाय से हैं और पहली बार मंचारूढ़ हुए। वरिष्ठ सांकर्मी विवेकानन्द सिंह गाँव के मुखिया के रूप में दिखे, इनके साथ ही हिमांशु गुप्ता, नितेश शर्मा, शोएब अहमद, अंकित, राहुल यादव, अमरजीत, अमित दिलीप, प्रिया, सुनील शर्मा इत्यादि कलाकारों के साथ संगीत दिया कृष्ण कुमार ‘मिठ्ठू’ और नितेश शर्मा लाइट पर सुनील शर्मा थे, साउण्ड सिस्टम पर रसड़ा के आरिफ भाई के साथ मंच परिकल्पना तथा भेष-भूषा तथा मेकअप हिमांशु गुप्ता का था। नाटक की तैयारी में फीनीक्स स्कूल के कर्मचारियों सुधाकर सर, राजीव के साथ ही डॉ0 राजेन्द्र भारती तथा बलिया जनपद से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के स्नातक रंगकर्मी निर्मल कान्त चौधरी ने सहयोग किया। डॉ0 गौरव पाण्डेय, सुश्री सुनीता पाठक, विपुल आरा एच0के0 स्कूल शॉई ई-रिक्शा का सहयोग रहा। 

By-Ajit Ojha


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल