आपूर्ति बहाल करने के चक्कर में लाइनमैन को लगा करंट

आपूर्ति बहाल करने के चक्कर में लाइनमैन को लगा करंट


बिल्थरारोड,बलिया। नगर में कार्यरत संविदा पर तैनात तैनात लाइनमैन श्रीराम यादव ;30द्ध को शुक्रवार की रात करीब 9 बजे नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सब्जी मण्डी गली के मोड़ पर विद्युत का झटका लगा,जिससे  वह झुलस कर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे सीएचसी सीयर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, नगर में मुख्य मार्ग पर जायसवाल मेडिकल स्टोर के पास 400 केवीए का स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इसके कारण विद्युत आपूति करीब 15 घंटे तक ठप्प हो गयी थी। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए अवर अभियन्ता अवधेश कुमार ने एक दूसरा सचल विद्युत ट्रांसफार्मर लगवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने में लगे थे कि उसी बीच सब्जी मण्डी गली मोड़ पर लाइनमैन श्रीराम यादव एक पोल पर लाईन चेक करने चढ़ा तब तक उपर ही उसे करेन्ट का तगड़ा झटका लगा और वह किसी तरह पोल से नीचे उतारा गया।   विभाग की मानें तो मेन लाईन तो कटी हुयी थी, लेकिन किसी इन्वर्टर की लाईन कनेक्ट होकर विद्युत प्रवाहित थी, जिससे लाइन मैन को करंट का झटका लगा। एहतियात के तौर पर अवर अभियन्ता अवधेश कुमार ने उसे मऊ ले जाकर किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श कर उपचार कराया। 
रिपोर्ट- नीलेश दीपू

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students