अमर बेल की तरह फल-फूल रहा अवैध खनन का कारोबार

अमर बेल की तरह फल-फूल रहा अवैध खनन का कारोबार




दुबहर/बलिया । क्षेत्र के गंगा के किनारे बसे गांव के करीब आजकल बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला जोरों पर चल रहा है । इससे आसपास बसे गांव के लोगों में संभावित बाढ़ में गांव के गांव तबाह होने की आशंका व्याप्त हो गई है  । वहीं जिले के खनन विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं । हालांकि कुछ दिन पहले खनन विभाग के लोगों की सक्रियता के कारण इस पर अंकुश थोड़ा जरूर लगा था । लेकिन पिछले कई महीनों से इतनी तेजी के साथ गंगा के किनारे बसी गांव के आसपास मिट्टी की अवैध खनन का धंधा हो रहा है। जिससे इन गांवों के लोगों में अपने भविष्य को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं व्याप्त हुई हैं । लोगों का कहना है कि जब से पुलिस विभाग को खनन कार्यों से अलग किया गया है, तब से इन अवैध कार्य कर रहे लोगों के मनोबल और ऊंचा हो गया हैं। उनको रोकने टोकने वाला कोई नहीं वह बेधड़क गंगा के किनारे खेतों में से अवैध खनन कर सुरक्षा के लिए बनाए गए रिंग बंधे को भी क्षति पहुंचा रहे है।  ऐसे में अगर जिला प्रशासन इन लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं करता है तो भविष्य में इन गांवों को गंगा में पलायन होने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की ही  होगी।

रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली