उपचुनाव: रमिता को टक्कर देंगी रीता

उपचुनाव: रमिता को टक्कर देंगी रीता


मनियर, बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2019 के क्रम में क्षेत्र के बहदुरा में वार्ड संख्या 26 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के चल रहे रिक्त पदों पर विगत 26 जून को दो लोगों ने रमिता देवी पत्नी श्याम बहादुर यादव व रीता देवी पत्नी तिलक धारी ने पर्चा दाखिल किया था। निर्वाचन अधिकारी एडीओ एमआई रामायण राम ने बताया कि जाँच में दोनों लोगों का पर्चा बैध पाया गया। शुक्रवार को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक पर्चा वापसी का समय दिया गया था, जिसमें किसी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया वहीं तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह प्रत्याशी को आवंटित कर दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिये उक्त गांव में उपचुनाव छह जुलाई को सुबह सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक मतदान चलेगा वहीं आठ जुलाई को मतगणना होने के बाद जीत का प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा। गौरतलब हो कि विकास खण्ड मनियर के ग्राम पंचायत बहदुरा में वार्ड नंबर 2 6 के क्षेत्र पंचायत सदस्य फुलेश्वरी देवी 44 वर्ष पत्नी देवेंद्र साहनी की मौत के बाद पद रिक्त चल रहा था।


रिपोर्ट- राममिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश