चेचक: दावा पूर्ण नियंत्रण का, फिर भी बढ़ रही मरीजों की तादाद

चेचक: दावा पूर्ण नियंत्रण का, फिर भी बढ़ रही मरीजों की तादाद


सिकन्दरपुर,बलिया। चेचक पर पूर्ण अंकुश के शासन व स्वास्थ्य विभाग के दावे के बावजूद क्षेत्र में इस रोग से लोगों के ग्रसित होने का सिलसिला जारी है। यह सिलसिला तीन माह पहले शुरू हुआ था जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। चेचक का सर्वाधिक प्रभाव नगर के मोहल्ला भिखपुरा में देखा जा रहा है।जहाँ अब तक डेढ़ दर्जन बच्चंे किशोर व जवान इस रोग से  ग्रसित हो चुके हैं। इस रोग से अब तक एक किशोरी की मौत के साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्रसित हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश किशोर अथवा उससे कम उम्र के हैं। इससे लोगों में दहशत ब्याप्त है। जबकि स्वास्थ्य विभाग इससे बेखबर है।
इधर पिछले कई वर्षों से चेचक का कहीं अता पता नहीं था। करीब तीन माह पूर्व चेचक के प्रसार की शुरुआत नगर के मोहल्ला भिखपुरा से हुई, जहां के निवासी विनोद जायसवाल की पत्नी माया देवी (28)तथा उनकी दो पुत्रियों अनन्या (7) व अंजलि (4) को चेचक ने अपनी चपेट में लिया। इलाज के बाद करीब एक हफ्ता बाद वे स्वस्थ हुईं। इस दौरान  इसी मोहल्ले के मो. समीउल्लाह के पुत्र सेराज (25), इरफान(14), साकिब(10) व पुत्री गुड़िया (16) सहित फिरोज अहमद के पुत्र फरमान अहमद (3) व पुत्री सना परवीन (7) भी चेचक की चपेट में आ गए।
इसी क्रम में अफसाना खातून (30) पत्नी मो.असलम, गुड्डू अहमद के पुत्र साहिल (13) व शाहिद (12) एवं पुत्रियां रुबीना (18) व मन्तशा (9) उनके भाई इस्राइल की पुत्रियां आलिया (5) व आयशा (2) भी चेचक की चपेट में आ गईं थीं।
इसी क्रम में एक पखवारा पूर्व नगर के ही मोहल्ला मिल्की निवासीशाहरुख (22) पुत्र नौशाद अहमद चेचक की पकड़ में आ गए थे। जबकि एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला भिखपुरा में शहजाद अहमद (22) व मो.साहिल (11) को भी चेचक निकल गया था।
अब तक जितना भी लोग चेचक की चपेट में आये हैं, उनमें लक्षण तो इसी रोग  का रहा है। इस में तेज बुखार के साथ ही शरीर व चेहरे पर बड़े बड़े डेन  निकल आते  हैं। साथ ही परिवार के लोग मरीजों को एलोपैथ दवा देने से परहेज कर झाड़ फूंक का सहारा लिए हैं । जैसा कि इस रोग में इलाज कराने की बजाय झाड़ फूंक की ही पूर्व से ही परम्परा चली आ रही है।
बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इस की जांच कराया जाना जरूरी है कि वास्तव में यह चेचक है अथवा कोई और रोग। कारण कि शासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस रोग के प्रसार पर पूरी तरह से अंकुश का दावा किया जा चुका है। यदि रोग की पुष्टि हो जाती है तो पुनः एक बार इसके खिलाफ सघन अभियान चलाया जाना जरूरी है।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये