मरीज को नशे का इंजेक्शन लगा किया गैंगरेप

 मरीज को नशे का इंजेक्शन लगा किया गैंगरेप




लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मेडिकल थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला का आरोप है कि अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 मेडिकल थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और 21 मार्च से अस्पताल में भर्ती थी। वह पेट में संक्रमण एवं यकृत की बीमारी से पीड़ित थी।
महिला का आरोप है शनिवार रात अस्पताल कर्मचारियों ने परिजन को घर भेज दिया, जिसके बाद वार्ड ब्वॉय समेत अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने नशीला इंजेक्शन लगा और अर्धबेहोशी की हालत में उससे  सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला ने होश आने पर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम एवं थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

वहीं अस्पताल के मालिक डा. अशोक मलिक से भी पुलिस ने पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी संजीव देशवाल ने बताया कि महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आयी है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इस मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार