उपचुनाव : क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो महिलाओं ने भरा पर्चा

 उपचुनाव : क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो महिलाओं ने भरा पर्चा


 मनियर/ बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव चुनाव 2019 के रिक्त हुए पदों के चुनाव के क्रम में विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत बहादुरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 26 पर छह दिनों के बीच में दो लोगों ने पर्चा दाखिल की। रमिता देवी पत्नी श्याम बहादुर यादव ने एकमात्र पर्चा दाखिला किया  निर्वाचन अधिकारी एडीओ एमआई रामायण राम ने बताया कि बहदुरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के रिक्त चल रहे पद पर 21  से 26 जून तक होने वाले पर्चा दाखिला के बीच बुधवार को उक्त गांव निवासी रमिता देवी पत्नी श्याम बहादुर यादव व दूसरा रीता देवी पत्नी तिलक धारी राजभर ने पर्चा दाखिला किया।  पर्चा जांच 27 जून, वापसी व चुनाव चिन्ह 28 जून तथा छह जुलाई को सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान व आठ जुलाई को गिनती व प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। बताते चलें कि करीब 9 माह पूर्व उक्त वार्ड नंबर 26 के क्षेत्र पंचायत सदस्य फुलेश्वरी देवी पत्नी देवेंद्र साहनी की मौत हो गई थी जिसके कारण वार्ड नंबर 26 का पद रिक्त चल रहा था ।इसके पूर्व भी इसी वार्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य शीला पत्नी वीरेंद्र पासवान  भी अपने 5 वर्ष का  कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई थी। 2015 में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव  के एक माह पूर्व ही  उनका निधन हो गया था जिसके कारण इस वार्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य के मरने के कारण लोगों में अंधविश्वास की भी चर्चा व्याप्त है।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज
बलिया : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती ने क्लास XII बैच को गर्मजोशी भरा यादगार विदाई दी, जो भावनाओं, जश्न और...
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम
बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच