डीजे गोली कांड में अब तक पांच गिरफ्तार,तीन की तलाश जारी

डीजे गोली कांड में अब तक पांच गिरफ्तार,तीन की तलाश जारी


बिल्थरारोड,बलिया। उभांव ग्राम में विगत 13/14 जून की रात में इन्द्रशन राजभर के घर आई बारात में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान विवाद होने पर चली गोली की घटना में मुकदमें के वांछित अभियुक्त मित्तू पुत्र इशरार उर्फ मुन्नु मिया, सद्दो पुत्र इशरार उर्फ मुन्नु मिया व अरमान पुत्र निफिकिर निवासीगण ग्राम उभाँव ने शुक्रवार को पुलिस के प्रबल दबाव के कारण न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया।
इस घटना में आठ व्यक्ति घायल हुए थे। जिसके सम्बन्ध में उभांव थाना में मु0अ0सं0 102/2019 धारा 147, 148, 149, 307, 336, 323, 504, 506, भादवि व 7 अपराधिक कानून ;संशोधनद्ध अधिनियम 1932  पंजीकृत किया गया था।पुलिस द्वारा अब तक पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जिनके कब्जे से दो तमन्चा व एक चोरी की बन्दूक व नौ जिन्दा कारतूस बरामद किया गया था।      उभांव थाना के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शेष तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जायेगी। जिनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट तथा कुर्की का प्राप्त किया जा चुका है। 

रिपोर्ट- नीलेश दीपू

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे