जर्जर तारों से बाधित हुई आपूर्ति, दावा हुआ हवा-हवाई

जर्जर तारों से बाधित हुई आपूर्ति, दावा हुआ हवा-हवाई




सुखपुरा(बलिया)। दशकों पूर्व लगाये गये जर्जर विद्युत तारो व जर्जर खम्भों की बदौलत सरकार के गांवों को 18 घंटे बिजली देने का दावा हवा हवाई बनकर रह गया है। विद्युत आपूर्ति का कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं होने से बिजली कब आयेगी और कब जायेगी का लोगों को पता ही नही चल पाता।आज हालत यह है कि 24 घंटों में मात्र कुछ घंटे ही सही बिजली मिल पाती है। इसमें भी बिजली का आने जाने का क्रम निरंतर बना रहता है। 18 घंटे की बिजली सप्लाई के बीच 48 बार बिजली आती जाती रहती हर 5 से 10 मिनट पर बिजली का आना जाना लगा रहता है। विद्युत सब स्टेशन सुखपुरा द्वारा आज समूचे क्षेत्र में दशकों पूर्व लगाए गये जर्जर तारों व पोलों से ही बिजली दी जाती है। कई पोल तो अपने आखिरी सांस गिन रहें हैं फिर भी विभाग को इसकी तनिक चिंता नही है। सब स्टेशन का निर्माण जरूर हुआ लेकिन इस कस्बे को उसका लाभ आज तक नही मिला । सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति करने के तीन फीडर बनाने को थे लेकिन आज तक न तो तीन फीडर बने और न ही सुखपुरा टाउन के लिये अलग फीडर की व्यवस्था की गयी। इसका नतीजा यह होता है कि कहीं भी आपूर्ति में फाल्ट होता है तो पूरे क्षेत्र की आपूर्ति काट दी जाती है। पिछली सरकार में तमाम प्रयास के बावजूद फीडरों की व्यवस्था नही की गयी और न ही जर्जर तारों व पोलो को बदला गया अब जब प्रदेश मे भाजपा की सरकार के बने भी दो वर्ष से उपर होने को है जर्जर तारों व पोलों को बदलने का कोई प्रयास नजर नही आ रहा। विद्युत कर्मचारियों का भी कहना है कि जब तक जर्जर तारों व पोलो को बदल कर सुखपुरा टाउन के लिये अलग फीडर की व्यवस्था नही की जायेगी तब तक आपूर्ति मे सुधार काफी कठिन है।


रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर