जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, आधा दर्जन घायल

जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, आधा दर्जन घायल




बैरिया (बलिया)। गुरुवार को थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बैरिया निवासी संजय वर्मा व उनके पड़ोसी शिवजी वर्मा के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच गुरुवार को दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के शिवजी वर्मा (50), रंजना देवी (45) पत्नी शिवजी वर्मा, प्रीतम वर्मा (18) व सुजीत वर्मा (15) घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के संजय वर्मा (48), उनकी पत्नी सुनीता देवी (44), अजय वर्मा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सोनबरसा अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित संजय वर्मा ने इसकी लिखित तहरीर बैरिया थाने में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी