चकबंदी के विरोध में किसानों ने दी आंदोलन की धमकी

चकबंदी के विरोध में किसानों ने दी आंदोलन की धमकी




सुखपुरा(बलिया)। समीपवर्ती ग्राम करनई में किसानों की समस्याओं विशेषकरं चकबंदी को लेकर गुरुवार को भैरो बाबा के स्थान पर एक बैठक हुई जिसमें सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो और इलाकाई लेखपाल मौजूद रहे।किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया का जोरदार विरोध किया और अपना विरोध प्रभावी तरीके से अधिकारियों के सम्मुख रखा।चकबंदी में व्याप्त भ्रष्टाचार के तरफ किसानों ने सहायक चकबंदी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यह गांव शहर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है जिसमें भूमि की कीमत ज्यादा है, यदि चकबंदी होती है तो काश्तकारों का आर्थिक नुकसान होगा।लोगों ने एक स्वर से चकबंदी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि यदि गांव में चकबंदी होती है तो किसान इसका पुरजोर विरोध करेंगे। आंदोलन करने की अगर नौबत आई तो आंदोलन से भी नहीं हिचकेगें। बैठक में जिन किसानों ने प्रमुख रूप से भाग लिया, जिसमें वीरेन्द्र राय, लक्ष्मण राय, शमशेर राय, विनोद राय, सिंहासन राय, पंचानन तिवारी, गंगा सागर यादव आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक