चिट्ठी ना कोई संदेश,जाने वो कौन सा देश,जहां तुम चले गये....!

चिट्ठी ना कोई संदेश,जाने वो कौन सा देश,जहां तुम चले गये....!


-भाजपा नेता/पत्रकार की रुकी हृदयगति,गमगीन हुए लोग

हल्दी/बलिया। थाना क्षेत्र के वरिष्ट पत्रकार व भाजपा नेता राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव की बुधवार की देर रात हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गयी। मृत्यु की सूचना पाकर सांसद, विधायक, पत्रकार समेत सैकड़ों लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए और परिजनों को ढाढस बधाया। शुक्रवार को पचरुखिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।








क्षेत्र के गायघाट निवासी दैनिक अखबार आज के वरिष्ट पत्रकार व भाजपा नेता राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव 56 वर्ष की तबीयत बुधवार की रात करीब 11 बजे अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्व. श्रीवास्तव एक अच्छे कर्मठ, निर्भीक, पत्रकार के साथ साथ नेता व संचालक भी थे। राजेन्द्र जी ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिला महामंत्री थे। उनके मृत्यु पर संगठन के अध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने अत्यंत शोक प्रकट करते हुए कहा कि श्रीवास्तव जी संगठन को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके इस योगदान के चलते वे हमेशा लोगो के दिलो पर राज करते रहे। उनके निधन की खबर सुनने के बाद पूरे क्षेत्र के लोगो का तांता उनके दरवाजे पर लग गया। जब उनके पैतृक निवास से शवयात्रा निकली तो सासंद भरत सिंह, विधायक सुरेन्द्र सिंह, दयाशंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद, ग्राम प्रधान मुडाडीह डब्लू सिंह, मुकेश पान्डेय, अनिल सिंह  सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने उनको कंधा दिया। पचरुखिया घाट पर उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। वहीं उनके परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है।


भाजपा ने नेताद्वय के निधन पर जताया शोक

हल्दी/ बलिया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बलिया नगर मण्डल के प्रभारी राजेन्द्र श्रीवास्तव एवं संघ कार्यकर्ता ओम प्रकाश गुप्ता के निधन पर शोक सभा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि राजेन्द्र श्रीवास्तव पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता एवं मृदुभाषी व्यवहार के धनी थे। इन्होंने पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया। श्री दुबे ने कहा कि ओम प्रकाश गुप्ता न केवल संघ कार्यकर्ता थे बल्कि मेरे अभिभाव व मार्गदर्शक भी थे। जब मैं कक्षा पाँचवीं का छात्र हुआ करता था, उस समय हमारे गाँव में संघ की शाखा लगाने का काम ओम प्रकाश गुप्ता करते थे। इन्होंने पूरी सादगी के साथ अपने जीवन का निर्वहन किया एवं पूरी निष्ठा के साथ संघ के कार्य को करते थे। पूरी भारतीय जनता पार्टी दोनों लोगों के निधन पर मर्माहत हैं, तथा इनके कार्यो के प्रति अभारी है। अंत में सभी लोगें ने दो मिनट का मौन धारण कर श्र(ांजलि दिया। शोक सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सांसद भरत सिंह, विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ला क्षेत्रीय महामंत्री देवेन्द्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश्वर सिंह, परमिला गुप्ता, नकुल चौबे, अमिताभ उपाध्याय, विजय गुप्ता, नन्दलाल सिंह, प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, रामजी सिंह, विरेन्द्र चौहान, पप्पू पाण्डेय, कृष्ण पाण्डेय, नागेन्द्र पाण्डेय, केतकी सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, डॉ0 बी0एन0 गुप्ता, अवलेश सिंह, देवव्रत दुबे, अभिषेक गुप्ता सेठू उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री जय प्रकाश साहू ने किया।

रिपोर्ट- अतिश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस