'वायु' के कारण अभी और रूलाएगी गर्मी

'वायु' के कारण अभी और रूलाएगी गर्मी

बलिया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, के पूर्व प्राचार्य भूगोलविद् एवं पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने मौसम की मानीटरिंग एवं भविष्यवाणी करने वाले विभिन्न एजेन्सियों द्वारा की गयी भविष्यवाणी एवं प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर यह बताया है कि अभी भी तापमान कुछ दिनों तक बढ़ सकता है।
 डा० पाठक ने यह भी बताया कि तापमान के वर्तमान तल्खी को देखते हुए एवं मानसून में हुई देरी तथा चक्रवातीय तूफान 'वायु' के प्रभाव से मानसून की आगे बढ़ने की गति धीमी पड़ने की सम्भावना को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों द्वारा भी यह आवंका व्यक्त की जा रही है कि अभी तीन - चार दिन तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

 डा० पाठक ने बताया कि एक्यू वेदर द्वारा जारी मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार 16, 17 एवं 18 जून को अधिकतम् तापमान क्रमशः 46, 45 एवं 41 अंश सेण्टीग्रेट हो सकता है, जबकि न्यूनतम् तामान क्रमशः 30, 30 एवं 28 अंश सेण्टीग्रेट हो सकता है। जबकि इन तिथियों को दैनिक तापान्तर काफी अधिक क्रमशः 16, 15 एवं 13 अंश सेण्टीग्रेट हो सकता है। इतना अधिक दैनिक तापान्तर का होना यह सिद्ध करता है कि तापमान की तल्खी काफी तेज रहेगी और जितना वास्तविक तापमान होगा उससू कहीं अधिक महसूस होगा। आज भी अधिकतम् तापमान 44 अंश सेण्टीग्रेट रहा।

इसके बाद 19 जून को कुछ राहत होने की संभावना है और इस दिन अधिकतम् तापमान 36 अंश सेण्टीग्रेट एवं न्यनतम् तापमान 26 अंश सेण्टीग्रेट रहने की सम्भावना है। गूगल प्राप्त मौसम की सम्भावनाओं के अनुसार 19 जून को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 20 जून को अधिकांश आकाश बादलों से आच्छादित रह सकते हैं एवं कुछ लर्षा भी हो सकती है। पुनः 21 जून को आकाश में आंशिक बादल छा सकते है , किन्तु 22 जून को पूरा आकाश बादलों से ढक सकता है एवं वर्षा होने की भी प्रबल सम्भावना बन सकती है। 23 एवं 24 जून को भी आकाश में बादल छाए रह सकते है। इस तरह यदि उक्त सम्भावनाएँ सही हुई तो इसका मतलब यह है कि 20 जून से 24 जून के मध्य मानसून पूर्व वर्षा हो सकती है।


गूगल पर जारी संभावित तापमान के अनुसार 16, 17, 18, 19 , 20, 21, 22, 23 एवं 24 जून को अधिकतम् तापमान क्रमशः 43, 42, 39, 37, 36, 37, 37, 37 एवं 38 अंश सेण्टीग्रेट रह सकता है , जब कि न्यूनतम् तापमान क्रमशः 32, 31, 29, 28, 29, 29, 29, 30 एवं 29 रह सकता है।  उपर्युक्त संभावनाओं को तेखते हुए यह कहा जा सकता है कि अभी कमसे कम एक सप्ताह तक गरमी से राहत मिलने वाली नहीं है। बचाव एवं सावधानी ही गरमी से बचने का एक मात्र उपाय है।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये