बाइक सवार दो युवकों के लिए मौत बनकर आई आंधी

बाइक सवार दो युवकों के लिए मौत बनकर आई आंधी

सुखपुरा(बलिया)।  बुधवार को आई तेज आंधी में जहां समीपवर्ती ग्राम भलुही में बाइक सवार दो युवकों की उनके ऊपर पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई, वहीं हरपुर ग्राम में दीवार गिरने से एक अधेड़ जख्मी हो गया। आंधी में हरी सब्जियों एवं आम की फसल की भी भारी क्षति पहुंची है। भलुही के दो युवक मनोज सिंह (32) पुत्र वीर बहादुर सिंह एवं हैप्पी सिंह (22) पुत्र हृदय नारायण सिंह बाइक से बलिया में कहीं जा रहे थे कि जेपी नगर के करीब बाइक पर पेड़ की डाल गिर गई जिसमें दबकर दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ हरिपुर गांव में दीवार गिरने से रईस नामक अधेड़ बुरी तरह जख्मी हो गया। उसने किसी तरह अपनी 2 साल की बच्ची को दीवाल में दबने से सकुशल बचाया।


रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे