हौसलाबुलंद बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को गोलियों से भूना, मौत

हौसलाबुलंद बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को गोलियों से भूना, मौत


बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के मवेली आशापुर गांव में सोमवार की रात करीब 11 बजे हौसलाबुलंद बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुस कर एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया, जिसकी अस्पताल जाते वक्त रास्तें में मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी में जुटी है।




जानकारी के अनुसार, मवेली आशापुर निवासी विवेक सिंह उर्फ सोनू (26) पुत्र केदार सिंह सोमवार को खाना खाने के उपरांत बरामदे में सो रहा था बगल में उसके पिता भी सो रहे थे कि इसी दौरान बाइक सवार हौसला बुलंद बदमाश वहां आये और सोनू को जगाया, जब तक सोनू कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर फायर झोक दिया। जब उसके पिता ने घटना का प्रतिरोध किया तो बदमाश उन्हें भी मारने के लिए लपके। यह देख सोनू के पिता वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना इलाकाई पुलिस को दी। जब तक मौका ए वारदात पर पुलिस पहुँच पाती बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।



 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गोलियों से छलनी सोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया, लेकिन रास्तें में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिक्षक देवेन्द्र नाथ भी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और मौका मुआयना कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिया। बताया जाता है कि सोनू गाँव व पास-पड़ोस के इलाके में शूद पर पैसा देने का कारोबार करता था। पैसे के लेन-देन के चक्कर में पड़ोसी गाँव के एक व्यक्ति से उसकी रंजिश थी। पुलिस को दी गयी तहरीर में सोनू के पिता केदार सिंह ने भी इस बात का जिक्र किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय