लेडी कांस्टेबल से शादी करने को बन गया डिवाईएसपी

लेडी कांस्टेबल से शादी करने को बन गया डिवाईएसपी


गांधीनगर। महिला कांस्टेबल के शादी करने के लिये एक युवक डीवायएसपी बन गया। उसने जीपीएससी की परीक्षा पास नहीं की थी, लेकिन डीवायएसपी की वर्दी पहन कर लोगों पर रौब जमाने लगा। धमकियां देकर पैसे बटोर रहा था। शहर की एक पुलिस चौकी में उसने कुर्सी में बैठकर फोटो भी खिंचवाए थे। पुलिस को शक होने की वजह से यह युवक पर निगरानी रखी गई थी। आखिरकार यह पुलिस वाला नकली डीवायएसपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पुलिस स्टेशन ले आई थी। मामला गुजरात के अहमदाबाद का है।
पूछताछ में  उजागर हुआ कि सुरेंद्रनगर में रहने वाला आरोपी युवक कक्षा-10 पास है।
पुलिस ने पाया कि मेम्को सर्किल पर, दिनेश मेहरिया नाम का एक युवक लोगों से पैसे जुटा रहा था। वह अपने आप को डीवायएसपी बता रहा था। शहर कोटड़ा पुलिस स्टेशन के पीएसआई एचएल जेबलिया और उनकी टीम ने इस युवक पर नजर रखी थी, जहां दिनेश लोगों को पुलिस की वर्दी दिखा कर उनसे रूपये बटौरता था। पुलिस ने दिनेश को पैसे लेते हुए गिरफतार कर लिया और उसको पुलिस स्टेशन लाया गया।छताछ में कई चौंकाने वाले विवरण सामने आए। दिनेश महेरिया की 15 दिन पहले पुलिस कांस्टेबल लड़की के साथ सगाई हुई है। यह महिला कोंस्टेबल गांधीनगर के पास पुलिस एकेडेमी में कांस्टेबल की तालीम ले रही थी।

दिनेश महेरिया कुछ दिनों पहले शाहपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा था और उनकी पहचान डीवायएसपी के रूप में की गई थी। परिवीक्षाधीन डीवाईएसपी को आईकार्ड नहीं मिलता है, इसलिए शाहपुर पुलिस स्टेशन का कांस्टेबल वास्तव में उसे सचमुच डीवायएसपी समझ रहा था और उसे सलाम भी ठोका था। नकली डीवायएसपी ने शाहपुर पुलिस स्टेशन के खानपुर पुलिस थानें में तस्वीरें भी खिंचवाई थी। आखिरकार यह नकली पुलिस अफसर पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार