पहल: अब मुंडन संस्कार के दौरान ड्यूटी करेंगे ‘आपदामित्र’

पहल: अब मुंडन संस्कार के दौरान ड्यूटी करेंगे ‘आपदामित्र’

बलिया। नदी के किनारे मुंडन संस्कार के दौरान डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन में एक अलग पहल की है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने मुंडन संस्कार के कुछ विशेष तिथियों में नदी में आपदा मित्रों को तैनात करने का निर्णय लिया है। ये आपदा मित्र, जो होमगार्ड विभाग और पीआरडी के प्रशिक्षित जवान हैं, संयोगवश कोई घटना होने पर तत्काल बचाव के लिए मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जून महीने में 6, 7, 12, 13, 14, 27, 28 तारीख के अलावा जुलाई महीने की 3, 4, 10 व 11 को गंगा नदी के श्रीरामपुर घाट, गायघाट, पचरुखिया, मझौवा, बेयासी, जवही समेत कुछ अन्य गंगा घाटों पर मुंडन संस्कार होना निश्चित है। भीड़भाड़ होने के दौरान डूबने की आशंकाओं को देखते हुए इन दिनों में वहां आपदा मित्रों को तैनात किया जाएगा। यहां अपना मित्र होमगार्ड और पीआरडी के जवान हैं, जिन्हें पहले से प्रशिक्षित किया जा चुका है। इन दोनों विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार