मतदान से वंचित रह गए बसपा के जिला प्रभारी

मतदान से वंचित रह गए बसपा के जिला प्रभारी



मनियर/बलिया।  बसपा के जिला प्रभारी सहित बहुतेरे लोग अपने मतदान करने  वंचित रह गये बूथ पर पहुंचे जिला प्रभारी को मायूस हो घर वापस लौटना पड़ा ।रविवार को मतदान के महापर्व के दिन बसपा जिला प्रभारी पटेल राम बांसडीह विधानसभा के दिघेड़ा गांव के पूर्व प्रधान सहित मूल निवासी हैं।  बत्रमान में बसपा के जिला प्रभारी है ।यह दूसरे लोगों को बसपा के लिए वोट देने के लिए प्रेरित करते रहे लेकिन अपना वोटर लिस्ट में नाम नहीं देखे ।जब वे अपने बूथ पर मतदान करने के लिए पहुचे तो वोटर लिस्ट के भाग संख्या 89 क्रमांक 762 पर इनका नाम पर  विलोपन दिखा रहा है ।इसके कारण यह वोट देने से वंचित हो गए। वोट देने जाने पर वोटर लिस्ट में जब इनका नाम बताया गया कि विलोपन में है तो इन्होंने उप जिला अधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग से वोट देने से बंचित होने से का हवाला देते हुए इस संबंध में बात किया तो बताए कि जब बिलोपन में आपका नाम है तो मैं आपकी कोई मदद नहीं कर सकती। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के ग्राम गंगापुर भाग संख्या 8 पर प्रभावती देवी पत्नी शिवमंगल राजभर के पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। यह तो एक बानगी है ।वोटर लिस्ट में बहुत सी गड़बड़ियां है । जो लोग मृतक हैं उनका नाम वोटर लिस्ट में है। कई लोगों का नाम वोटर लिस्ट में देखने को मिल रहा है जो इस गांव के निवासी भी नहीं है।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार