गंगा में नहाने गए पांच किशोर डूबे, दो की मौत

गंगा में नहाने गए पांच किशोर डूबे, दो की मौत




मुरली छपरा(बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी पांच किशोर रविवार को सतीघाट भुसौला में    गंगा में नहाते समय गंगा में नहाते समय डूबे। तीन किशोरों को मुरारपट्टी निवासी अनन्त पाठक ने जिंदा बचा लिया दो किशोरों के गंगा में डूबने से हो गई मौत।
रविवार की सुबह पुनेश कुमार सिंह(16) पुत्र सुभाष सिंह, अभिषेक कुमार सिंह (12) पुत्र विशेश्वर सिंह, आदित्य सिंह (14), आदर्श कुमार सिंह (12) पुत्रगण उपेंद्र सिंह, कल्लू उर्फ रामेश्वर गुप्त(14) पुत्र अरुण गुप्त सभी निवासी चांदपुर घर से क्रिकेट खेलने को कहकर निकले थे और कहकर चले गए थे नहाने गंगा घाट । नहाते वक्त पांचो किशोर डूबने लगे जिसमे अभिषेक, आदित्य और आदर्श को मुरारपट्टी निवासी अनन्त पाठक ने गंगा से जिंदा निकाल लिया जबकि पुनेश कुमार सिंह को मृत अवस्था मे अनन्त से गंगा से निकाला। चारों को स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 नम्बर के एम्बुलेंस से सोनबरसा अस्पताल भेजवाया गया ।जहाँ अभिषेक, आदित्य व आदर्श का ईलाज करके डॉक्टरों ने जिंदा बचा लिया जबकि पुंकेस सिंह को मृत घोषित कर दिया।
रामेश्वर उर्फ कल्लू का शव नही मिलने पर घटना स्थल पर दोकटी , लालगंज पुलिस के अलावा क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुँचे जिसके बाद जाल डालने पर रामेश्वर का शव गंगा से निकाला गया। मृत दोनों किशोरों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना के बाद चांदपुर में कोहराम मच गया।

रिपोर्ट विद्याभूषण चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट