रोडवेज के धक्के से रेलवे क्रासिंग का गेट धवस्त, लगा जाम

रोडवेज के धक्के से रेलवे क्रासिंग का गेट धवस्त,  लगा जाम


रसड़ा  (बलिया)।  बलिया लखनऊ राजधानी मार्ग पर  फेफना-इंदारा रेल मार्ग पर  रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के  गढिया रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 16/बी पर  तेज रफ्तार UP50 AT 5812 रोडवेज बस ने धक्का मारकर गेट को तोड़ दिया। जिससे काफी देर तक आवागन ठप रहा। कुछ ही पलों में इधर से गुजरने वालीं डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से बड़ा हादसा होते-होते बच गया।  सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह पुलिस दल  बल के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने सरकारी बस सहित चालक बस  को अपने कब्जे में लिया जबकि छपरा से मऊ की तरफ जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस कुछ ही पलों में इधर से गुजरने वाली थी जिसकी सूचना पर गेटमैन ने गेट को बंद कर दिया। उसी सयम मऊ की तरफ से तेज गति से आ रहे रोडवेज बस ने फाटक को जोर का टक्कर मार दिया जिससे गेट टूट गया। गेट टूटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह कॉशन पर गाड़ियों को सकुशल संचालन किया गया जिससे  ट्रेन से  एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रेल कर्मचारियों व  प्रशासन द्वारा लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद फाटक की मरम्मत की गई।       
                                   इसी क्रम में बलिया लखनऊ राजधानी मार्ग पर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नदौली गेट नंबर 20/बी पर तेज़ रफ़्तार बलोरो ने खुला गेट के फाऊंडेशन पर जोरदार टक्कर मार दिया UP54 V 2556    अखण्ड भारत न्यूज़ संवाददाता पिन्टू सिंह से
चौकी प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह ने दूरभाष पर बताया कि दोनों गाड़ियों सहित दोनों चालकों  को कब्जे में लिया गया मुकदमा दर्ज किया गया  साथ ही दोनों  चालकों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया ।


रिपोर्ट पिन्टू सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर